🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शादी के कार्ड में रखकर भेजी शराब की बोतल और चखना, लिखा- जरूर आना

 


चंद्रपुर : शादियों के सीजन में तरह-तरह के आमंत्रण कार्ड घर आते हैं। कई इतने खूबसूरत होते हैं कि लोग उन्हें घर पर सजा देते हैं, लेकिन हम यहां एक ऐसे शादी के कार्ड (Wedding Card) के बारे में बता रहे हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक शख्स ने शादी का अनोखा कार्ड बनवाया, जिसके अंदर शराब (Liquor) की बोतल के साथ चखना रख दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के चंद्रपुर ने शादी का ऐसा कार्ड बनवाया कि वह सबके लिए यादगार हो गया। कार्ड के लिफाफे में शराब की बोतल के साथ चखना भी रखा गया है। जिसकी चर्चा पूरे शहर में है।

सोशल मीडिया पर इस कार्ड की तस्वीर और वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग अलग कॉन्सेप्ट की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में शुरू से लेकर अंत तक कार्ड को तरीके से दिखाया गया है। सबसे खास बता यह है कि चंद्रपुर जिले में शराबबंदी है। ऐसे में इस तरह का कार्ड शासन-प्रसासन के लिए भी चुनौती बना हुआ है। 

कार्ड देखने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग ने इस आइडिया को सिर्फ मजाक के तौर पर लेते हुए बेहद मजेदार बताया है, जबकि कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शादी-विवाह के मौके पर लोग हल्दी या चावल एक-दूसरे को देते हैं, जो शुभ कार्य की निशानी है, लेकिन यह बहुत ही गिरी सोच है, वो भी ऐसी जगह जहां शराब पूरी तरह से बंद है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar