🔴 BREAKING NEWS
Loading...

एक्सपायरी डेट की तम्बाखू को फिर से पैक कर बेचता था .... अब गया पकड़ा....जायेगा जेल! पढ़ें पूरी खबर

 एक्सपायरी डेट की तम्बाखू को फिर से पैक कर नई तिथि अंकित कर बाजार में बेचने वाले के विरूद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार



               पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को राशन एवं यूरिया की काला बाजारी करने वालों तथा मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों तथा संगठित जुआ सट्टा खिलाने वालों, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ एवं नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

                 आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में थाना गोहलपुर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम को अत्याधिक मात्रा में एक्सपायरी डेट की तम्बाखू का भण्डारण  कर  आमजन को बाजार के माध्यम से बेचकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।  

                     दिनांक 18-12-2020  को  सूचना मिली कि थाना गोहलपुर अंतर्गत चारखम्बा में हनीफिया मस्जिद के पीछे मोह. नईम अपने घर मंेे एक्सपायर डेट की तम्बाखू को फिर से पैक कर नई तिथि अंकित कर बाजार में बेचने का काम करता है जो घर में अत्याधिक मात्रा में एक्सपायर तम्बाखू का भण्डारण किये हुये हैं एवं एक्सपायर तम्बाखू आमजन को बाजार के माध्यम से बेचकर धोखाधड़ी कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है,।

                   सूचना पर बताये हुये स्थान पर एसडीएम श्री आशीष पाण्डे एवं  नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री आर.के. गौतम द्वारा पुलिस बल एवं खाद्य अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दबिश देते हुये  मोह. नईम के घर की तलाशी ली  गयी, घर के निचली मंजिल के बाहरी कमरे में रत्ना छाप तम्बाखू के खाली एवं भरे हुये सील पैक डिब्बे  एवं डिब्बे पैक करने की मशीन लगी हुयी मिली, मकान कीे दूसरी मंजिल के कमरे में पान में उपयोग की जाने वाली चटनी के डिब्बे बिना निर्माण तिथि, एक्सपायर तिथि एवं बिना मूल्य की, चटनी पैक करने की मशीन एवं खाली प्लास्टिक की शीशी मिली मकान के तीसरी मंजिल के कमरे के अंदर व्ही 1, केपी ब्लेक लेवल तम्बाखू के पैकेट जिनमें कुछ एक्सपायर तिथि के भी थे मिले एवं कमरे के अंदर एक्सपायर तिथि के पैकैटों की फटी हुयी खाली पन्नियां, नई व्ही 1 कम्पनी की खाली प्रिन्टेड पन्नियां पैकिंग करने की मशीन, रबड़ स्टाम्प की कुल 13 नग सील जिसमें अंगे्रजी में बेस्ट बिफोर 4 मंथ लिखा है, एक एडजैस्ट करने वाली दिनाॅक, माह एवं वर्ष की सील मिली तथा मकान के चैथी मंजिल के कमरे के अंदर व्ही 1, के.पी. ब्लैक कम्पनी के तम्बाकू के पैकिट मिले, जिनके सम्बंध में मोह. नईम  उम्र 45 वर्ष निवासी हुसैनिया के पास आजाद नगर चार खम्बा गोहलपुर से पूछताछ की गयी जिसने   एक्सपायर तिथि की तम्बाकू को क्रय कर नयी पैकिंग मे भरकर बाजार मे विक्रय करना  तथा पान मे उपयोग होने वाली चटनी का घर मे निमार्ण कर  प्लास्टिक की डिब्बयो मे पैक कर बाजार मे विक्रय करना बताया, जिससे चटनी के निमार्ण के लायसेंस के बारे मे पूछताछ की गयी तो पान मसाला विक्रय करने का लायसेस दिखाया जो दिनाॅक 31-3-2020 तक वैध था,  नईम के पास चटनी निमार्ण एवं एक्सपायर टेट की तम्बाकू पैकिंग का कोई लायसेंस नहीं होना पाया जाने पर  रत्ना छाप तम्बाकू की सील बंद डिब्बियाॅ, खाली डिब्बियाॅ, डिब्बियाॅ पैक करने की मशीन, दिलबाग चटनी की भरी शशी, गुलाब गुलबहार चटनी की भरी डिब्बी, तम्बूल गोल्ड चटनी की डिब्बियाॅ , पारदर्शी रंग की खाली डिब्बियाॅ, चटनी भरने की मशीन, व्ही वन तम्बाकू, के.पी. ब्लैक लेबल तम्बाकू जिसमे से कुछ एक्सपायरी तिथी एवं कुछ वेैध तिथि की थी तथा एक्सपायरी तिथि भी फटी खाली पन्नियाॅ नई व्ही. वन कम्पनी की पन्नियाॅ, पैंकिंग करने की इलेक्ट्रानिक मशीन, सफेद रंग का गुलाबरी लिखा हुआ टेप का बंडल, 13 नग रबर स्टाम्प सील, एक एडजस्ट करने वाली दिनाॅक, माह एवं वर्ष की सील, व्ही. वन एवं के.पी. ब्लैक कम्पनी के तम्बाकू के जप्त करते हुये आरोपी मोह0 नईम के विरूद्ध थाना गोहलपुर में अपराध क्रमंाक 864/2020 धारा 420, 465, 467,468, 472, 328, 336, 273 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर  मोह0 नईम को गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar