🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अचानक फटी जमीन और उसमें समा गई जिंदा महिला, चारों तरफ फैल गया धुआं ही धुआं


 

धनबाद : आपने फिल्मों में देखा होगा कि अचानक जमीन फटती है और इंसान उसमें समा जाता है। लेकिन हम आपको बिल्कुल सच्ची घटना बता रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मामला झारखंड (Jharkhand) की राजधानी धनबाद (Dhanbad) का है। यहां एक महिला के पैर के नीचे तेज आवाज के साथ अचानक जमीन फटती है और वह उसमें समा जाती है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह महिला घर से बाहर निकली थी। घर से कुछ दूर पर ही वह थी, तभी अचानक विस्फोट हुआ और जमीन फट गई। जिसमें वह महिला समा गई। इसके बाद वहां से जहरीला धुआं निकलने लगा। हादसे में महिला की मौत हो गई।

यह घटना झरिया इलाके के बस्ताकोला की है। मृतक महिला का नाम कल्याणी देवी बताया जा रहा है। जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी हुई, वहां बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने महिला को बचाने के तमाम प्रयास किए। रस्सी के सहारे महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह उसकी जान नहीं बचा सके।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला। इस दौरान वहां लगातार जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। लोगों में इस बात से दहशत है और वह परेशान हैं कि इलाके में कभी भी ऐसा हादसा हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar