🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Budget 2020 : जाने बजट में क्या हुआ सस्ता, क्‍या हुआ महंगा

आज के बजट (Know What Gets Cheap) से महंगाई के दौर से गुजर रहे लोगों को काफी उम्मीदें थीं. रोजमर्रा की चीजों से जुड़ी चीजों को लेकर लोगों की विशेष निगाह रहती है. 2020-21 के आम बजट में कई ऐसे ऐलान हुए हैं जिसके बाद आम लोगों से जुड़ी हुई चीजें महंगी हो जाएंगी. इसके अलावा कई प्रोडक्‍ट्स पर आम लोगों को राहत भी मिली है. आइए जानते हैं कि क्‍या महंगा हुआ है और किस प्रोडक्‍ट पर राहत मिली है.

महंगी हो सकती है यह चीजें-

आपको बता दें की कस्टम ड्यूटी (Know What Gets Cheap)  10 फीसद से बढ़ाकर 20 फीसद की गई, जिससे स्टेशनरी महंगी हो जाएगी. पेट्रोल-डीजल, सोना, काजू, ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, PVC और टाइल्स महंगे हो जाएंगे. इसके अलावा महंगे होने वाले सामान की लिस्ट में सोने-चांदी के गहने भी शामिल हैं. वहीं AC, ऑप्टिकल फाइबर, स्टेनलेस प्रोडक्ट, लाउडस्‍पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, गाड़ी के हॉर्न, सिगरेट जैसे सामान महंगे हो सकते हैं. इंपोर्टेड मेडिकल डिवाइस  (Know What Gets Cheap) भी महंगे हो जाएंगे. इसके अलावा ऑटोमोबाइल के लैम्‍प और बीम लाइट, मोटर वाहनों में इस्‍तेमाल किए जाने वाले तालों के भी महंगे होने की संभावना है. विदेशी फर्नीचर पर कस्टम ड्यूटी बढ़कर 25 फीसदी हो गई है, जिसे खरीदने के लिए आपको जेब ढीली करनी होगी.

सस्ते सामान की लिस्ट में यह शामिल-

बजट के बाद जिन सामान पर लोगों को राहत मिलेगी (Know What Gets Cheap) , उनमें इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं. बताया गया कि होम लोन भी सस्ता हो जाएगा. ऐलान के मुताबिक बजट के बाद तेल, शैंपू, टूथपेस्ट, डिटरजेंट, बिजली का घरेलू सामान भी सस्ते होंगे. घरेलू सामान की लिस्ट में पंखे, सैनेटरी वेयर, ब्रीफ केस, बैग, बोतल, कंटेनर शामिल है. (Know What Gets Cheap)  इसके अलावा सस्ते सामान की लिस्ट में ग्राहकों को चश्मों के फ्रेम, गद्दे, बिस्तर, बांस का फर्नीचर, सूखा नारियल, अगरबत्ती, पास्ता, नमकीन, म्योनीज़, सैनेटरी नैपकिन की खरीद पर भी राहत मिलेगी. खाने-पीने की चीजों में ग्राहकों को चॉकलेट, वैफर्स, कस्टर्ड पाउडर, लाइटर, ग्लासवेयर, पॉट, कूकर, चूल्हा, प्रिंटर सस्ता हो सकता है.
आपको बता दें की आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने आज इतिहास रच दिया। (Know What Gets Cheap)  बजट 2020 भाषण स्वंतंत्र भारत के इतिहास का सबसे लंबा भाषण बन गया। सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने अपना भाषण सुबह 11 बजे शुरू किया था और यह 1 बजकर 40 मिनट तक चला यानी करीब 2 घंटे 40 मिनट तक वित्त मंत्री भाषण पढ़ती रहीं। करीब पौने तीन घंटे लंबे बजट भाषण के आखिर में गला खराब होने की वजह से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आखिरी दो- तीन पेज नहीं पढ़ पाईं और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति से उसे पढ़ा मानकर सदन के पटल पर रख दिया।
2019 में भी देश की पहली वित्त मंत्री सीतारमन (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने लंबा बजट भाषण पढ़ा था जो 2 घंटे 17 मिनट तक चला था। (Know What Gets Cheap)  इससे पहले यह रिकॉर्ड जसवंत सिंह के नाम था। उन्होंने 2003 में 2 घंटे 15 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा था। 2019 में निर्मला के भाषण को उर्दू, हिंदी और तमिल दोहे शामिल किए गए थे। इस बार भी सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने इस परंपरा को बरकार रखा और कश्मीरी कवि पंडित दीनानाथ कौल नदीम की कश्मीरी भाषा में लिखी कविता पढ़ी। पंडित दीनानाथ कौल नदीम साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता रहे थे।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar