🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कुणाल कामरा ने इंडिगो से मांगे 25 लाख रूपये की मुआवजा, भेजा कानूनी नोटिस

नई दिल्ली : कॉमेडियन कुणाल कामरा ने इंडिगो एयरलाइंस को कानूनी नोटिस भेजा है। कामरा ने मुआवजे के रूप में 25 लाख रुपये की मांग की है और इंडिगो को तत्काल प्रभाव से निलंबन रद्द करने और बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। साथ ही हर समाचार पत्र में माफीनामे को प्रकाशित करने के लिए कहा। इंडिगो ने कुणाल कामरा को 6 महीने के लिए उड़ान भरने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 
बता दें कि उड़ान के दौरान टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी से अभद्रता करने आरोप में कॉमेडियन कुणाल कामरा पर इंडिगो ने छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद उस विमान को उड़ाने वाले पायलट ने इंडिगो से सवाल किया था कि बिना उसकी परामर्श के एयरलाइन ने कॉमेडियन पर प्रतिबंध क्यों लगाया? 
पायलट ने इंडिगो को पत्र लिखकर पूछा है कि कंपनी ने बिना उसके परामर्श से कॉमेडियन कुणाल कामरा पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया? उसने पत्र में लिखा कि यह जानकर बेहद दुख हो रहा है कि मेरी एयरलाइन कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर पूरी तरह से निर्णय लिया है।  पत्र में आगे लिखा गया कि कामरा का व्यवहार तय किए गए मानक लेवल-1 के अनुरूप नहीं था। पायलट इस मामले को अन्य मामलों से तुलना कर सकता था, जिन्हें पहले उतनी तरजीह नहीं दी गई थी। 
पायलट द्वारा लिखे गए पत्र पर इंडिगो की तरफ से भी बयान सामने आया। इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा कि हमने कुणाल कामरा और अर्णब गोस्वामी की फ्लाइट के पायलट के पत्र का संज्ञान लिया है। हमें संबंधित बयान मिले हैं और आंतरिक समिति ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar