वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्सपेयर चार्टर बनाये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार टैक्सपेयर्स को किसी भी तरह की परेशानी से मुक्त करने के लिए कदम उठाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने बैंकों में जमा राशि पर इंश्योरेंस बढ़ाने की घोषणा की।
निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स में बड़ी राहत की घोषणा की है। पांच लाख रुपये तक की आय पर अब कोई कर नहीं देना होगा। इसके साथ ही 7.5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की आय पर 15 फीसद की दर से कर का भुगतान करना होगा। 10-12.5 लाख रुपये तक की आय पर 20 फीसद का टैक्स देना होगा। इसके साथ ही 12.5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक की कमाई पर अब टैक्स रेट 25 फीसद होगा। 15 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 फीसद की दर से कर का भुगतान करना होगा।
वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब में किया बदलाव:
- 5 लाख तक की आय पर पहले की तरह कोई टैक्स नहीं
- 5 से 7 लाख तक की आय पर 10% टैक्स
- 7.5 से 10 लाख तक की आय पर 15% टैक्स
- 10 से 12.5 लाख तक आय पर 20% टैक्स
- 12.5 से 15 लाख तक की आय पर 25% टैक्स
- 15 लाख के ऊपर 30% टैक्स