🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शादी की खुशी मातम में बदली: बारात से लौट रही जीप की ट्रक से भिड़ंत, दुल्हन सहित 5 की दर्दनाक मौत




जयपुर-सीकर बॉर्डर से रिपोर्ट शादी की रस्में पूरी हो चुकी थीं, दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन नई ज़िंदगी की शुरुआत की ओर लौट रहे थे, लेकिन किस्मत ने रास्ते में ही करवट ले ली। बुधवार सुबह मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे संख्या 148 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दुल्हन सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे सहित 8 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सुबह करीब साढ़े 6 बजे की है, जब झुंझुनूं के उदयपुरवाटी निवासी विक्रम मीणा अपनी बारात के साथ मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से लौट रहे थे। दूल्हा-दुल्हन और बाराती तूफान जीप में सवार थे, जो रायसर थाना क्षेत्र के भटकाबास गांव के पास सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए।
दुल्हन की मौत, दूल्हा गंभीर

18 वर्षीय दुल्हन भारती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा विक्रम मीणा गहरे ज़ख्मी हालत में अस्पताल में ज़िंदगी से जंग लड़ रहा है। निम्स अस्पताल, चंदवाजी में भर्ती घायलों में तीन की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। जीप में कुल 13 लोग सवार थे, सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
मृतकों में चार की पहचान, गांव में मातम

जयपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी नारायण लाल तिवाड़ी ने जानकारी दी कि पांच मृतकों में चार की पहचान हो चुकी है। इनमें शहडोल ज़िले के मंडोली गांव की दुल्हन भारती भी शामिल है। अन्य मृतकों की पहचान और शेष घायलों की हालत की निगरानी के लिए प्रशासन की टीम अस्पताल में डटी हुई है।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar