🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जबलपुर में पारिवारिक विवाद ने ली हिंसक मोड़: नशे में पत्नी से मारपीट कर रहे पिता की बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर की हत्या




जबलपुर (बेलखेड़ा)। घरेलू हिंसा की आग ने एक परिवार को उजाड़ दिया। मंगलवार रात बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में एक युवक ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब पिता शराब के नशे में धुत होकर पत्नी की पिटाई कर रहा था और उस पर जानलेवा हमला करने ही वाला था। उसी क्षण बेटे ने यह सब देख अपनी मां को बचाने के लिए पिता पर ही कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 39 वर्षीय गोविंद मल्लाह के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घर में पत्नी रेवती बाई मल्लाह, बेटा होरीलाल मल्लाह और बेटी धनवती के साथ वह रहता था।

घटना के बारे में रेवती बाई ने बताया कि रात करीब 8 बजे गोविंद शराब के नशे में घर आया और बिना किसी वजह के गाली-गलौच करने लगा। जब उसने विरोध किया, तो गोविंद ने उसे जमीन पर पटक दिया और कुल्हाड़ी से हमला करने की धमकी दी। इसी दौरान होरीलाल वहां पहुंचा और पिता के हाथ से कुल्हाड़ी छीनकर उसी से हमला कर दिया। गोविंद मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और परिवार की वृद्ध सास मौके पर पहुंचे। इधर, सूचना पर बेलखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 301(1) के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar