🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जिला अस्पताल में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: भर्ती ड्राइवर ने पेट में मारी कैंची, फिर बिल्डिंग से कूदकर जान दी


दमोह।मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बुधवार देर रात जिला अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती एक युवक ने पहले खुद को कैंची मारकर घायल कर लिया और फिर अस्पताल की इमारत से कूदकर जान दे दी। घटना ने न सिर्फ अस्पताल प्रशासन, बल्कि पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शुभम अहीरवाल (पुत्र राजू अहीरवाल) के रूप में हुई है, जो मूलतः ग्राम इमलाई का निवासी था और वर्तमान में पथरिया फाटक के पास रह रहा था। बुधवार की रात शुभम को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों से अचानक खुद को कैंची मार ली और फिर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में घुसने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुभम की हरकतें असामान्य और विचलित करने वाली थीं। जब तक कोई कुछ समझ पाता, वह अस्पताल की बिल्डिंग से नीचे कूद गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक दृष्टि से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटना के पीछे की मानसिक स्थिति, संभावित तनाव, या किसी अन्य कारक की जांच की जा रही है।

इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि आखिर एक मरीज कैंची लेकर वार्ड में कैसे पहुंचा? और क्या समय रहते उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती थी?


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar