🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सुहागरात से पहले ही दूल्हा ने कर डाली ... हर्जाने में दुल्हन की छोटी बहन की डिमांड



शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दूल्हा अपनी शादी के बाद दुल्हन को लेकर घर लौटा था। अभी ठीक से आंखें भी नहीं मिली थी। अरमाओं को संजोए दूल्हा रात होने का इंतजार कर रहा था लेकिन इससे पहले कुछ ऐसा हुआ कि घर में कोहराम मच गया है। सुहागरात से पहले ही भागकर दूल्हा को ससुराल जाना पड़ा है। वहां, पहुंचकर ससुराल के लोगों से हर्जाने में दुल्हन की छोटी बहन की डिमांड की है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

दरअसल, पूरा मामला शिवपुरी जिले के अमोला का है। यहां एक युवक की शादी हुई थी। घर के लोग शादी के अगले दिन नई दुल्हन की स्वागत की तैयारी में जुटे थे। विवाह के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर आया है। दुल्हन के आने के बाद घर में सारी रस्में निभाई गई। परिवार में नई दुल्हन को लेकर खुशी का माहौल था। दूल्हा भी शादी के बाद बेहद खुश नजर आ रहा था।
शाम को आ गया ट्विस्ट

शाम को इस मामले में दिलचस्प मोड़ तब आ गया, जब दुल्हन ने शाम को शौच जाने की इच्छा जताई। परिवार के लोगों ने घर स्थित बाथरूम में जाने को कहा। इस पर दुल्हन ने कहा कि मैं बाहर जाऊंगी। घर के लोगों को लगा कि गांव से आई तो वहां बाहर जाने की आदत रही होगी। इस पर घर के लोगों ने अंधेरा होने पर दुल्हन को बाहर शौच के लिए भेज दिया।
नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू

वहीं, कुछ देर बाद दुल्हन लौटी नहीं तो लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर तलाशने के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला। यही नहीं, शादी के दौरान जो जूलरी और नगदी मिले थे। वो भी घर में नहीं था। इसके बाद दूल्हे के घर में हंगामा मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गया। दूल्हे के सारे अरमान आंसुओं में बह गए।

भागते हुए पहुंचा ससुरालघटना के बाद दूल्हा अपने परिवार के साथ भागते-भागते ससुराल पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने पूरी कहानी बताई। इस दौरान ससुराल के लोगों ने कहा कि हमें भी नहीं पता कि दुल्हन कहां है। इसके बाद दूल्हे के परिवार ने अपनी इज्जत बचाने के लिए ससुराल वालों के सामने अजीब डिमांड रख दी। दूल्हा ने कहा कि दुल्हन की जो छोटी बहन है, अब उससे हमारी शादी करवा दो।
दूल्हे की डिमांड सुनकर ससुराल के लोग हैरान रह गए। ससुराल के लोगों ने कहा है कि हमलोगों को चार दिन का वक्त दीजिए। इसके बाद दुल्हन का परिवार बताएगा कि छोटी बहन की शादी दूल्हे से करवाएंगे कि नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar