🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शराब के नशे में धुत पति वीडियो कॉल कर दे रहा था फांसी के फंदे में लटकने की धमकी .....सच में चली गई जान



शराब के नशे में धुत होकर एक युवक ने अपनी पत्नी को डराने के लिए गले में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाने की धमकी दी। इस दौरान वह फंदा लगाने की कोशिश भी कर रहा था। इसी दौरान मजाक-मजाक में अचानक फंदा लग गया, जिससे पत्नी को डराने के चक्कर में युवक की जान चली गई। घटना के बाद मृतक का मोबाइल नीचे पड़ा हुआ मिला। इस घटना से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना सोमवार की रात पैलानी थाना क्षेत्र के खपटिहा कला गांव में हुई। इसी गांव का निवासी अनिल (32) पुत्र राम किशोर वर्मा पिछले तीन-चार वर्ष से हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। कुछ दिनों से वह अपने गांव में था। रात लगभग 10 बजे उसने अपने पत्नी को वीडियो कॉलिंग के जरिए गले में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाने की धमकी दी। पति को शराब के नशे में जानकर पत्नी ने भी पति को समझाने की कोशिश की। इस दौरान पति बार-बार रस्सी के फंदे को कसने का नाटक कर रहा था। तभी अचानक रस्सी का फंदा गले में कस गया और वह पल भर में ही फांसी में झूल गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
इस बीच घटना की जानकारी उसके छोटे भाई विमल को हुई तो वह दौड़कर अनिल के कमरे में जाने लगा लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा और देखा तो भाई फांसी पर लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे फांसी के फंदे से उतार कर देखा गया तो उसकी जान जा चुकी थी।
यह जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था। शायद नशे की हालत में यह घटना केवल पत्नी को डराने को लेकर हुई है। घटना के बाद वीडियो कॉलिंग कर रहे मृतक का मोबाइल जमीन पर गिर पड़ा था। उसी के उठाने के चक्कर में रस्सी का फंदा गले में फंस गया और उसकी जान चली गई।

इस बारे में थाना प्रभारी पैलानी संदीप पटेल ने बताया कि घटना के बाद जानकारी मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar