🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मध्य प्रदेश के सीधी में हैवानियत! परिवार के लोगों ने ही गैंगरेप कर महिला के मुंह में भरी मिट्टी



मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी (Sidhi) में मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां घर से बाहर शौच करने गई महिला के साथ गैंगरेप के बाद आरोपियों ने महिला में मुंह में मिट्टी भर दी. यही नहीं उन्होंने उसके गुप्तांगों में भी डंडा डाल दिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

महिला ने बताया कि जब वह अपने घर से सुबह शौच के लिए निकली थी, तो कुछ ही दूरी पर दो युवक पहले से घात लगाए बैठे थे. जैसे ही युवकों ने महिला को अकेला पाया तो उसके मुंह में मिट्टी डाल दी और इसके बाद उसके गुप्तांगों में भी डंडा डाल दिया. इसके बाद उन्होंने उसके सीने पर एक पत्थर भी पटक दिया.

दोनों आरोपी परिवार के
जब महिला ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी उसे वहां छोड़कर भाग गए. महिला ने बताया वे दोनों आरोपी उसके ही परिवार के रहने वाले हैं. महिला का उनसे पुराना विवाद है. इसके बाद महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से पीड़िता को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल अमिलिया ले गई. यहां महिला की स्थिति नाजुक होने के चलते उसे जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर कर दिया गया है.

वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी सीधी डॉ रविंद्र वर्मा ने जानकारी दी है कि, अमिलिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पूरा मामला घरेलू विवाद का भी बताया जा रहा है. फिलहाल इसमें वास्तविकता क्या है, यह तो पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar