🔴 BREAKING NEWS
Loading...

उधारी के पैसे वापस मांगने पर दो पक्षों में विवाद, तलवार और धारदार हथियार से एक-दूसरे पर किए वार, 4 लोग घायल

  




मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले के चिंतामन थाना अंतर्गत पालखेड़ी में उधारी मांगने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की मारपीट की नौबत आ गई। देखते ही देखते परिवार के लोगों ने आपस में हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें चार लोग घायल गए। मारपीट और विवाद का वीडियो अब वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर कर ली है।

घटना सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष की महिला और पुरुष एक दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे है। विवाद के बाद घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए है। घायल सुरेश ने बताया कि पालखेड़ी में घर के पास रहने वाले भंवर लाल को करीब डेढ़ वर्ष पहले 15 हजार रुपए उधर दिए थे। उससे उधारी की रकम कई दिनों से मांग रहा था। सोमवार रात को भी मानगी तो उसने गाली देना शुरू कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar