🔴 BREAKING NEWS
Loading...

उंगलियों के निशान से पकड़ाए चोरी के दो आरोपित



जांजगीर-चांपा। नेफिस के माध्यम से दूसरे राज्य में चोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। फिंगर प्रिंट के आधार पर दूसरे राज्य के अपराध में आरोपितो की पतासाजी का जिले का पहला मामला है।
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 638/ 2022 धारा 457, 380 भादवि, एवं थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 704/ 2022 धारा 457, 380 भादवि अंतर्गत आरोपित मोह. इमरान उम्र 27 साल हरिहरपुर थाना गंगारामपुर जिला दक्षिण हिरामपुर (दक्षिण बंगाल), एवं आरिफ हुसैन उम्र 26 साल बीरपारा थाना इंडिया ब्यापार जिला अलिपुर (पश्चिम बंगाल) का मूल निवासी,

वर्तमान बगीचा पारा नैला जांजगीर जिला जांजगीर- चाम्पा (छत्तीसगढ) को उपरोक्त अपराध/ धारा में कार्रवाई करते हुये प्रकरण में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जांजगीर दण्डित प्रकरण क्रमांक 1899/ 2022, 16 नवम्बर 2022 एवं प्रकरण क्रमांक 1951/ 2022, 24 नवंबर 2022 न्यायालय में पेश किया गया था जो वर्तमान में विचाराधीन है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों का सर्च स्लिप में फिंगर प्रिंट प्राप्त कर एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा संचालित नेफिस के ऑन लाईन डाटा बेस में अपलोड किया गया था।
इसी प्रकार आंध्रप्रदेश राज्य अंतर्गत जिला विजयनगरम् थाना परवथीपुरम के अप.क्रमांक 64/ 2023 धारा 457, 380 भादवि अंतर्गत घटना स्थल से प्राप्त फिंग प्रिंट को उठाकर नेफिस में अपलोड कर नेशनल डाटा बेस में फिंगर प्रिंट ट्रेस करने पर उक्त फिंगर प्रिंट जांजगीर में घटित अपराध के आरोपियों से मिलान होने पर आंध्रप्रदेष पुलिस द्वारा एनसीआरबी नई दिल्ली के माध्यम से आरोपियों के फिंगर प्रिंट की ट्रेस रिपोर्ट प्राप्त कर जांजगीर-चांपा पुलिस से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई है। इस तरह से जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा नई दिल्ली से संचालित नेफिस में आरोपियों के फिंगर प्रिंट अपलोड करने से फिंगर प्रिंट के आधार पर किसी दूसरे राज्य के अपराध में आरोपियों की पतासाजी का यह जिले के लिए पहला मामला है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar