🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अज्ञात बदमाशों ने बैंक के अधिकारी को लूटा, जांच में जुटी पुलिस




जौनपुर। थाना जलालपुर के नेहरू नगर चेकडैम के समीप सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे दिन में बाइक सवार दो बदमाशों ने निजी क्षेत्र के उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी से पिस्टल के बल आतंकित कर पर 40 हजार रुपये लूट लिए। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस कुछ बैंक कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है। आजमगढ़ जिले के मऊ परासी निवासी आकाश यादव उत्कर्ष फाइनेंस बैंक जलालपुर में क्षेत्रीय अधिकारी (सीओ) पद पर कार्यरत हैं। सुबह उन्होंने सैदपुर गांव में समूह के लोगों के साथ मीटिंग की। समूह के बकाया 40 हजार रुपये की वसूली करने के बाद बीबीपुर जा रहे थे।वहां भी समूह के लोगों से लेनदेन करना था। बाइक से वह जैसे ही सैदपुर गांव से केराकत-कबूलपुर मार्ग पर आए। पुलिया के पास पीछे से आए काले रंग की स्प्लेंडर बाइक सवार मुंह ढंके दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने आकाश यादव की कनपटी पर पिस्टल सटाकर दो थप्पड़ मारे और उनका पिट्ठू बैग व मोबाइल लूटकर गयासपुर की तरफ भाग गए। बैग में 40 हजार रुपये व बैंक के कागजात थे। पीछा करने पर गयासपुर के पास आकाश यादव का का मोबाइल सड़क पर फेंका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की भीड़ लग गई।
वहां भी समूह के लोगों से लेनदेन करना था। बाइक से वह जैसे ही सैदपुर गांव से केराकत-कबूलपुर मार्ग पर आए। पुलिया के पास पीछे से आए काले रंग की स्प्लेंडर बाइक सवार मुंह ढंके दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने आकाश यादव की कनपटी पर पिस्टल सटाकर दो थप्पड़ मारे और उनका पिट्ठू बैग व मोबाइल लूटकर गयासपुर की तरफ भाग गए। बैग में 40 हजार रुपये व बैंक के कागजात थे। पीछा करने पर गयासपुर के पास आकाश यादव का का मोबाइल सड़क पर फेंका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की भीड़ लग गई।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar