🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पेट्रोल पंप मालिक से5 लाख लूट, लूट के दौरान पुलिस में मुठभेड़, सिपाही को लगी गोली



आरा शहर के बिंद टोली मोहल्ले में पेट्रोल पंप संचालक से पांच लाख रुपये लुटकर भाग रहे हथियारबंद तीन अपराधियों और पुलिस बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के एक जवान को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी भी जख्मी हो गया। घायल सिपाही अर्जुन कुमार वर्तमान में भोजपुर के टाउन थाना में चीता पुलिस टीम में कार्यरत हैं।

जख्मी जवान को गोली पेट के बीचो-बीच भाग में लगी है, जबकि जवाबी फायरिंग जख्मी अपराधी मो. ताज अली के गोली दाएं जांघ में लगी है। जख्मी जवान को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी अपराधी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

पुलिस की तरफ से करीब 28 राउंड और अपराधियाें की ओर से करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल अपराधी के पास से एक एक पिस्टल, मैग्जीन और गोली बरामद किया गया है।

इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए घायल अपराधी से पूछताछ कर गैंग का पता लगाया जा रहा है।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसकी मदद से भी चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। लूटे गए नाेटों से भरे बैग को बरामद कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस पेट्रोल पंप संचालक के बोलेरो गाड़ी के चालक शंभू चौधरी से भी पूछताछ कर रही है।

टाउन थाना क्षेत्र के सुशांत कुमार जैन का कतीरा रोड पर विनायक फ्यूल नाम से पेट्रोल पंप है। व्यवसायी सुशांत पेट्रोल पंप से बिक्री का करीब चार लाख 99 हजार पांच सौ रुपये एमपी बाग स्थित एसबीआई शाखा में जमा करने पहुंचे थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar