🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अवैध शराब तस्करी के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,45 कार्टन अवैध शराब जब्त

 




देश की पश्चिमी सरहद पर बसे जैसलमेर में इन दिनों शराब तस्करी की बढ़ती घटनाओं को देखते पुलिस विशेष अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत गुरुवार को सदर पुलिस ने 45 कार्टन अवैध शराब बरामद कर दो वाहन जब्त कर लिए. इस केस में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.


सदर थानाधिकारी मनोज सामरिया के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक भगवानाराम, हेड कांस्टेबल मदनसिंह, शैतानाराम, कांस्टेबल अर्जुनराम, लिखमाराम, शिवराम, इंद्रसिंह, अनिल कुमार, गणेश कुमार, लूणसिंह और डीसीआरबी से भीमरावसिंह व हजारसिंह ने आकल फांटा पर नाकाबंदी की. इस दौरान भागू का गांव फांटा से एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार को भगा दिया. इस पर पुलिस ने 40 किलोमीटर पीछा कर बोलेरो व कार को रुकवाया. पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार पुत्र भीखाराम, ओमप्रकाश पुत्र भीखाराम व मनोहरलाल पुत्र भगवानाराम निवासी धनोड़ा तला चाडी को पकड़ लिया.

कार में सवार सोहनलाल पुत्र जेठाराम निवासी गुरुओ का गोलिया भाग गया. कार की तलाशी लेने पर 45 कर्टन शराब मिले. पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar