🔴 BREAKING NEWS
Loading...

होली के जश्न में डूबा पूरा देश, राष्ट्रपति, PM मोदी समेत मंत्रियों ने दी रंगों के त्यौहार की बधाई



होली के रंग की चमक पूरे देश में देखी जा रही है. इस मौके पर देशभर में काफी ज्यादा उत्साह है. लोग एक दूसरे से मिलकर खुशियां बांट रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं. ऐसे में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu ), पीएम मोदी (Narendra Modi) सहित कई नेताओं ने देश वासियों को शुभकामनाएं (Best wishes) दी. किसने क्या कहा जानते हैं.

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा कि 'उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं'. स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है. मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे.

पीएम ने दी शुभकामनाएं
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे'.


राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
होली के अवसर पर राहुल गांधी ने देश वासियों को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि 'होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े'.


सीएम शिवराज ने दी शुभकानाएं
होली के मौके पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेश वासियों और देश वासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा की 'खुशियों का गुलाल उड़े,स्नेह की वर्षा हो, हर हृदय में सद्भाव का भाव गुंजित हो. सौहार्द के आकाश में बांसुरी की मीठी धुन हो, रंगों को भी प्रेम के रंग में रंग दें, ऐसी होली हो'. आपको होली की हार्दिक बधाई.यह पर्व आपके जीवन में सुख,समृद्धि, आनंद के नए रंग घोले, यही कामना करता हूं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar