🔴 BREAKING NEWS
Loading...

गुड़-चना एक साथ खाने से मिलता है दोगुना फायदा, शरीर की सारी कमजोरी होगी दूर



हम सभी के घर में गुड़ और चना मौजूद होता है. इस गुड़ और चना को हम सुबह-सुबह खाना पसंद करते हैं क्योंकि इसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है. बता दें कि गुड़ में भरपूर मात्रा में फास्फोरस,आयरन, विटामिन ए, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज, जिंक जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं. साथ ही चना में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी, डी, और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसलिए सलाह दी जाती है कि इन चीजों का सेवन करना चाहिए. जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है और शरीर मजबूत रहता है. आइए जानते हैं इन्हें खाने के फायदे के बारे में...

दिल की सेहत के लिए
गुड़ और चना का रेगूलर सेवन करने से शरीर की सेहत बनी रहती है. इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है. इससे हार्टअटैक का खतरा कम होता है. साथ ही ये शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करता है. इन गुड़-चनों का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉल्जिम बेहतर होता है और शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है.

शारीरिक कमजोरी दूर होती है
गुड़-चना का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और एनीमिया रोग नहीं होता है. महिलाओं में अक्सर देखा जाता है कि उनमें हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाती है. इसलिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि उन्हें रेगूलर गुड़-चनों का सेवन करना चाहिए.

हड्डियों को मजबूत बनाता
गुड़ और चना का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं. एक अध्ययन के मुताबिक 40 वर्ष की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और शरीर के जोड़ो में दर्द होना शुरू हो जाता है. इसलिए रेगूलर गुड़-चना का सेवन करना चाहिए.

कब्ज होती है दूर
खराब पाचन के चलते लोगों को एसिडिटी और कब्ज की समस्या होने लगती है. इसलिए ऐसे लोगों को रोजाना गुड़-चना का सेवन करना चाहिए. इससे इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा और पाचन क्रिया बेहतर हो जाएगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. सच की दुनिया  इन नुस्खों की पुष्टि नहीं करता है.)


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar