🔴 BREAKING NEWS
Loading...

हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, FIR दर्ज



चेन्नई | कोयम्बटूर पुलिस की एक टीम पर मंगलवार को एक हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग कर दी। हालांकि, फायरिंग में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। अपराधी की पहचान संजय राजा के रूप में की गई है। संजय 12 फरवरी को आर. सत्यपंडी की हत्या का आरोपी है। हत्या सार्वजनिक रूप से की गई थी और राजा ने एक सप्ताह पहले एग्मोर कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को उस जगह का पता बताया जहां उसने पिस्तौल को छिपाया था। जिसके बाद पुलिस पिस्तौल को बरामद करने के लिए आरोपी को करटुमेडु लेकर पहुंची।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar