🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, फैली सनसनी



रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र में घने जंगल के बीच बरगद के पेड़ पर एक 19 वर्षीय युवक का शव लटका पाया गया है। उसकी पहचान सुखराम टूटी के रूप में हुई है। वह इसी इलाके के दशम फॉल थाना क्षेत्र के डेढ़काडीह गांव का रहने वाला था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या की गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची लाया गया है। पुलिस के मुताबिक लाश गमछे के सहारे पेड़ से लटकी थी। कुछ ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग की परिणति बता रहे हैं।

पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। बुंडू के डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar