🔴 BREAKING NEWS
Loading...

1 किलो 400 ग्राम गांजे सहित बिहार के दो युवकों को किया गिरफ्तार



जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथड़ी में पुलिस की टीम ने गांजे सहित बिहार के दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक शुक्ला व सन्नी कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथड़ी में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने वहां दो युवकों को देखा। पुलिस को देखकर वह दोनों घबरा गए। जब पुलिस को उन दोनों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो टीम ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटिया ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे कहां लेकर जा रहे थे। T

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar