🔴 BREAKING NEWS
Loading...

35 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, 2 गिरफ्तार



कानोड़ थाना पुलिस ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मिनी ट्रकों से करीब 35 लाख रुपये मूल्य की राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 572 कार्टन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनीष खोईवाल ने बताया कि एसपी विकास कुमार शर्मा द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के तहत कार्रवाई के लिए कानोद थाने की टीम का गठन किया गया। मंगलवार की रात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जाएगा, जिस पर कानोद-धरियावाड़ मुख्य मार्ग पर पिपली खेड़ा के पास नाकाबंदी की गई. इस दौरान शराब से भरे दो मिनी ट्रकों को एक कार एस्कॉर्ट कर आ रही थी, जिसे रोककर पूछताछ की गई। दोनों मिनी ट्रकों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar