🔴 BREAKING NEWS
Loading...

14 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार



पाली। 14 साल से फरार स्थायी वारंटी को जैतारण थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भेष बदलकर नौकरी बदलता था और पुलिस से बचने के लिए बार-बार काम करता था। इस कारण पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई। जैतारण एसएचओ रवींद्रपाल सिंह ने बताया कि लूट के एक मामले में 14 साल से फरार चल रहे जोधपुर जिले के लांबा जंगलों की ढाणी (बिलाडा) निवासी 43 वर्षीय श्रवणराम पुत्र भाकरराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार नौकरी बदलता था। कभी खेत में मजदूरी करता, कभी गाड़ी चलाता तो कभी होटल में बर्तन साफ करने का काम करता। आरोपी पुलिस से बचने के लिए गुजरात और महाराष्ट्र में भी रहा। पकड़ में नहीं आ रहा था। मुखबिर तंत्र की मदद से उसके बारे में पुख्ता जानकारी जुटाई गई और आखिरकार 14 साल बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar