🔴 BREAKING NEWS
Loading...

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का निधन, इन देशों की भी रानी थीं, जानें सब कुछ



नई दिल्ली: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया. वे 96 साल की थीं. एलिजाबेथ 1952 में अपने पिता जॉर्ज षष्टम की मौत के बाद महारानी बनी थीं. तब उनकी उम्र मात्र 25 साल थी. एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन में सबसे ज्यादा शासन करने वाली शासक रहीं. वे 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी रहीं. उनके शासनकाल में ब्रिटेन के 15 प्रधानमंत्री बने. खास बात ये है कि एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं बल्कि 15 देशों की महारानी थीं.

इनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा जैसे समृद्ध देश भी हैं. एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 में हुआ था. वे इस समय 15 संप्रभु राज्यों की महारानी थीं. हालांकि, वे सीधे तौर पर यूके से जुड़ी थीं, जहां उनका शाही परिवार रहता है. एलिजाबेथ ब्रिटेन के अलावा इन देशों की भी रानी थीं. 1- कनाडा 2- ऑस्ट्रेलिया 3- न्यूजीलैंड 4- जमैका 5- बहामास 6- ग्रेनेडा 7- पापुआ न्यू गिनी 8- सोलोमन आइलैंड्स 9- तुवालू 10- सैंट लूसिया 11- सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स 12- एंटीगुआ और बारबुडा 13- बेलिज

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar