🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दिल्ली के आजाद मार्केट में 4 मंजिला इमारत ढही, मची चीख-पुकार



नई दिल्ली: दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिर गई है. इसमें कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है. इसके गिरने की कॉल सुबह 8:50 पर मिली थी, जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू की टीम रवाना हो गई है. आजाद मार्केट इलाके के शीश महल में बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. इसमें कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है. अब तक 2 मजदूरों के घायल होने की खबर है. इसके गिरने की कॉल सुबह 8:50 पर मिली थी. इसके बाद मौके पर रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली थी. बताया गया था शीश महल इलाके में हाउस नंबर 754 गिर गया है. जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 5 लोग मलबे में दबे हुए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar