🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पुलिस की भर्ती दौड़ में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

 



जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में चल रही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीवीपी) की शारीरिक परीक्षा दौड़ में शामिल हुए बालाघाट के युवक दिनेश की मौत हो गई. इससे पहले जिला पुलिस की शारीरिक परीक्षा में दौड़ के दौरान दो युवकों की मौत हो चुकी है, तीसरा बीमार हुआ था, इसके बाद परीक्षा दो जून तक के लिए स्थगित कर दी गई है. आईटीवीपी में हुए घटनाक्रम के बाद एक बार फिर हड़कम्प मच गया है. बताया गया है कि जबलपुर के गौर बरेला क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की शारीरिक परीक्षा चल रही है, जिसमें आज ग्राम नवेगांव आमगांव जिला बालाघाट निवासी दिनेश पिता गोरेलाल उम्र 21 वर्ष शामिल हुआ, जो पांच किलोमीटर की दौड़ में शामिल हुआ, दौड़ते वक्त अचानक हांफने लगा और गिर गया, दिनेश को गिरते देख तत्काल डाक्टरों की टीम पहुंच गई और जांच की तो पाया कि दिनेश का ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया था, तत्काल ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

जिला अस्पताल में पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग डाक्टरों ने जांच के बाद दिनेश को मृत घोषित कर दिया, आईटीवीपी में भी फिजिकल एक्जाम के दौरान युवक की दौड़ में मौत होने को लेकर भी अब सवाल खड़े हो गए है, इससे पहले जिला पुलिस की शारीरिक परीक्षा के चलते दौड़ में शामिल हुए सिवनी व बालाघाट के दो युवकों की मौत हो चुकी है, इसके बाद उक्त परीक्षा को 2 जून तक के लिए निरस्त कर दिया गया है. इधर दिनेश की मौत की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवकों के परिजनों को खबर दे दी है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar