Assam Flood: प्री मानसून बारिश ने असम में तबाही मचा दी है। मूसलाधार बारिश के कारण आई प्रलयकारी बाढ़ ने बर्बादी का ऐसा तांडव मचाया गया है, जिसकी कल्पना करना मुश्किल है। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। गांव, खेत – खलियान, सड़क, नहर, पुल, पुलिया और रेलवे ट्रैक सभी जलमग्न हो चुके हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार, राज्य के 29 जिलों में करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण हुए भुस्खलन से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सात लोग लापता हैं। रेलवे ट्रैक पर रहने को मजबूर लोग असम में आई भीषण बाढ़ ने कई लोगों को उनके आशियाने से बेदखल कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जमुनामुख जिले के दो गांवो के 500 से अधिक परिवारों को रेलवे पटरियों पर रहना पड़ रहा है। इन लोगों को रेलवे ट्रैक का सहारा इसलिए लेना पड़ रहा है क्योंकि पूरे इलाके में रेल की पटरियां ही एकमात्र ऐसी जगह थी, जो बाढ़ के पानी से डूबी नहीं थी।
8 लाख से अधिक लोग प्रभावित असम में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से हालत चितांजनक बनी हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार, राज्य के 29 जिलों के 2585 गांवों में करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अकेले नौगांव जिले में 3.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि कछार जिले में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग जिले में 52709 लोग प्रभावित हुए हैं। अपने घरों से विस्थापित हुए लोग अस्थायी शिविरों में अमानवीय परिस्थिति में रह रहे हैं। कई लोग भूखे – प्यासे कई दिनों से खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं।
बचाव एवं राहत कार्य जारी
केंद्र सरकार लगातार असम सरकार के टच में है। केंद्र ने असम को हरसंभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, सेना, अर्धसैनिक बलों, राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत बलों ने कथित तौर पर नावों और हेलीकॉप्टरों के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 21,884 लोगों को निकाला है। असम राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, 86,772 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। राज्यभर में 411 राहत वितरण केंद्र चल रहे हैं।