🔴 BREAKING NEWS
Loading...

लाल चटनी के साथ खाते हैं मोमोज तो हो जाएं सावधान, फीकल मैटर नामक केमिकल कर देगा बीमार

 


Health Care Tips: मोमोज़ का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाता होगा. इसे खाने के लिए लोग लालायित रहते हैं. दिल्ली के स्ट्रीट पर मोमोज़ काफी फेमस फास्ट फूड में से एक है. अधिकतर लोगों की भीड़ मोमोज़ के ठेले ढूंढती रहती है, लेकिन हाल ही में मोमोज़ को लेकर एक बेहद चौंका देने वाला खुलासा हुआ है. इसे सुनकर आप मोमोज़ खाना छोड़ देंगे.

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग एंड न्यूट्रिशन पूसा ने स्ट्रीट में मिलने वाले मोमोज़ के बारे में एक रिसर्च सामने आया है. इसमें बताया गया है कि मोमोज़ नुकसानदायक तो है ही साथ ही इसके साथ मिलने वाली लाल रंग की तीखी और चटपटी सी चटनी बेहद खतरनाक है. इस चटनी को खाने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.

इस चटनी में जरूरत से ज्यादा फीकल मैटर नामक केमिकल पाया जाता है. रिसर्च में सामने आया है कि मोमोज़ बनाने के लिए ब्लीचिंग मैदा का उपयोग होता है. इसमें कई तरह के केमिकल का भी प्रयोग किया जाता है. मोनोसोडियम ग्लूटामेट इसमें मिला होता है, यह हमारे शरीर की हड्डियों को कमजोर करता है.

इस चटनी से हमें नर्वस डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है. मोमोज में पत्तागोभी की स्टफिंग बिना पकाए ही की जाती है. जो लाल चटनी हम इसके साथ खाते है वो हमारे शरीर में पाइल्स की समस्या को न्यौता देती है. जो लोग नॉनवेज मोमोज खाते है उनके लिए ये चटनी ज्यादा खतरनाक होती है क्योंकि इसमें मरे हुए चिकन की स्टफिंग की जाती है.

इन गंभीर बीमारियों से बचना चाहते हैं तो किसी भी ठेले अथवा स्ट्रीट पर मोमोज खाने न जाएं. इसको खाने से आपको पेट में ऐंठन, उल्टी-दस्त, टाइफाइट, एसिडिटी, डिसेंट्री जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए आप स्ट्रीट फूड खाने से बचें और अगर कभी खाने मन हो तो किसी साफ सुथरी जगह पर ही कुछ खाएं तथा इसके बाद गुनगुना पानी जरूर पीएं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar