🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शिवराज सरकार किसानों के खाते में ट्रांसफर करेगी 2-2 हजार रुपए

 


मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों पर मेहरबान है। केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में दिल्ली में आंदोलन की बीच मप्र में किसान कल्याण योजना के किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। ये राशि आज 3 दिसंबर को प्रदेश के 5 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रायसेन, खंडवा, सागर, ग्वालियर और इंदौर के किसानों से चर्चा भी करेंगे।

बता दें कि मप्र सरकार ने उपचुनाव से ठीक पहले 26 सितंबर को किसान कल्याण योजना लांच की थी। उस समय 19 जिलों (28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की आचार संहिता लागू थी ) को छोड़कर बाकी के जिलों के 5 लाख 77 हजार किसानों के खाते में पहली किश्त 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। अब उन जिलों के किसानों के 5 लाख किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी, उपचुनाव थे। यह कार्यक्रम 3 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे होगा। इस दौरान कुल 100 करोड़ रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार यह राशि उस वक्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर रही है, जब केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं।

किसान कल्याण निधि योजना

इस योजना के माध्यम से हर साल 77 लाख किसानों के खाते में 10-10 हजार रुपए तक डाले जाएंगे। इसमें 6 हजार रुपए केंद्र सरकार की तरफ होंगे और 4 हजार रुपए मध्य प्रदेश सरकार किसानों के खाते में डालेगी। योजना के मुताबिक किसानों के खाते में 2 -2 हजार रुपए की 2 किस्त पीएम सम्मान निधि में जोड़कर दी जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar