🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पिंडरई माल सहजपुरी में हुआ विशाल युवा जनसंवाद का आयोजन




 रेवांचल टाइम्स नारायणगंज विकासखंड के ग्राम पिण्डरई माल सहजपुरी मै विशाल युवा जनसंवाद का आयोजन ग्राम के युवा साथियों के द्वारा किया गया इस विशाल जनसंवाद  में नारायणगंज एवं बीजाडांडी दोनो  विकासखंड के सभी ग्राम से युवा एवं वरिष्ठ गण इस संवाद में उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में सभी युवाओं ने अपने अपने विचार रखे इस संवाद से जुड़े हुए विषय पर अपने अपने विचार किए  गए जैसे रोजगार,शिक्षा, संस्कृति  विस्थापन ,आदि विभिन्न बिंदुओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की और तो कुछ संस्कृति और सभ्यता को बचाने की बात अपने विचारों के रूप में व्यक्त की


युवाओं को सभी क्षेत्र में आगे आना चाहिए 


 झामसिहं तेकाम जी कहना की   लगभग 60% से अधिक हमारे देश में युवा पीढ़ी की जनसंख्या है हम युवा पीढियों को विचार करना चाहिए क्या वास्तव में वह देश के लिए ताकत है इसका मुल्यांकन  देश के युवाओं को करना चाहिए अभी हम युवाओं का समर्पण उस देश के प्रति नहीं होगा उस देश के विचार में चिंतन में उसके  कर्म   में राष्ट्रप्रेम मै तब तक क्या यह युवा   भारत की ताकत बन सकता है  आज जो देश  सपना देख रहा है  उसे पुरी करने की  सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम युवाओ के कंधे पर है 


क्षेत्र की समस्या का  संवाद विधायक द्वारा किया गया

 निवास विधानसभा विधायक जी के इस विशाल  युवा जनसंवाद में युवाओं से चर्चा कर ग्रामीण अंचल के लोगों से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं पर समाधान शीघ्र आश्वासन दिया एवं युवाओं को हर कार्य क्षेत्र में राजनीतिक में हो या किसी भी क्षेत्र में हो आगे आकर नेतृत्व करने के लिए युवाओं को ऊर्जा देने का कार्य

 किया

विभिन्न मार्गदर्शक के द्वारा मार्गदर्शन युवाओं को प्राप्त हुआ


 रतन सिंह वरकडे - जिसने युवाओं को संवैधानिक कानून पर चर्चा किया और युवाओं को भारत संविधान ज्ञान होने चाहिए आदि विभिन्न बिन्दु पर चर्चा

अंशुल शाह मरकाम

 ने युवाओं को  सभी क्षेत्र में आगे आकर नेतृत्व  करने के लिए प्रेरित किया 

महिला शक्ति वंदना मरावी -

 महिलाओं को भी सभी क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया  

धन्नी परस्ते

युवा वर्ग पर   देश  के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है  


उपस्थित मुख्य मार्गदर्शक

 विधायक डॉ अशोक मर्सकोले राजकुमार सिन्हा रतन सिंह वरकडे धन्नी परस्ते अंशुल शाह मरकाम वंदना मरावी धनती मार्को लक्ष्मी   

आयोजक 

मां नर्मदा युवा संगठन पिण्डरई माल  सहजपुरी के तत्वधान में यह  आयोजित किया गया। झामसिहं तेकाम, नीरज कुंजाम ,सोमनाथ मरावी, फग्गन सिह,  जयपाल वरकडे़, मोतीवरकडे़ ,बीरबल यदाव , मिथलेश , अशोक ,अशीष, बालमुकुन्द, भानू ,किसन, अमित, आदि युवा साथी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar