🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Republic Day 2020: बिहार के मंत्री का अनूठा ज्ञान, कहा- 1985 में लागू हुआ देश का संविधान

71वें गणतंत्र दिवस(republic day) के मौके पर बिहार सरकार में मंत्री बीमा भारती(bima bharti) ने कहा कि देश का संविधान 1985 में लागू हुआ. एक बार अटकने के बाद उन्होंने कहा कि देश में संविधान 1955 में लागू हुआ. बीमा भारती बिहार सरकार में गन्ना मंत्री हैं. वे समस्तीपुर जिले की प्रभारी मंत्री भी हैं. बीमा भारती रविवार को समस्तीपुर(samastipur) के पटेल मैदान में आयोजित समारोह में झंडोतोलन के बाद लोगों को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है. बीमा भारती ने गणतंत्र दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा संविधान 1985 में लागू हुआ था. इसके बाद उन्होंने कहा कि संविधान 1955 में संविधान लागू हुआ था. इसी मौके पर हमलोग गणतंत्र दिवस मनाते हैं. मंत्री बीमा भारती ने कहा कि संविधान को लागू करने में बापू की अहम भूमिका रही. उनको हम लोग श्रद्धापूर्वक याद करते हैं. उन्होंने कहा कि संविधान को बनाने में डॉ राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर का अहम योगदान है.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar