🔴 BREAKING NEWS
Loading...

प्रधानमंत्री मोदी ने नये समय पर की 'मन की बात', देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

नयी दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में 71वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्‍होंने कहा, आज 26 जनवरी है. गणतंत्र पर्व की अनेक-अनेक शुभकामनायें. 2020 का ये प्रथम ‘मन की बात’ का मिलन है. इस वर्ष का भी यह पहला कार्यक्रम है, इस दशक का भी यह पहला कार्यक्रम है.
इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की वजह से आपसे ‘मन की बात’, उसके समय में परिवर्तन करना, उचित लगा और इसीलिए एक अलग समय तय करके आज आपसे ‘मन की बात’ कर रहा हूं.
दिन बदलते हैं, हफ्ते बदल जाते हैं, महीने भी बदलते हैं, साल बदल जाते हैं, लेकिन भारत के लोगों का उत्साह कायम है कि , हम कुछ करके रहेंगे. हम कुछ कर के रहेंगे का भाव, संकल्प बनता हुआ उभर रहा है. जब हर भारतवासी एक कदम चलता है तो हमारा भारतवर्ष 130 करोड़ कदम आगे बढ़ता है.
पिछले दिनों में जब त्योहारों की धूम थी तब दिल्ली एक ऐतिहासिक समझौते का साक्षी बन रहा था, जब लगभग 25 वर्ष पुरानी ब्रू रियांग शरणार्थी समस्या के एक दर्दनाक अध्याय का अंत हुआ. प्रधानमंत्री मोदी ने स्‍वच्‍छता की चर्चा करते हुए कहा, स्वच्छता के बाद जन भागीदारी की भावना एक और क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है और वह है जल संरक्षण. इसके लिए कई व्यापक और नवोन्मेषी प्रयास देश भर में चल रहे हैं. समाज के हर क्षेत्र के लोग ने इसमें भागीदारी कर रहे हैं.
उन्‍होंने कहा, देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की भावना, हर दिन, पहले से अधिक मजबूत होती जाती है. 'मन की बात’ - sharing, learning और growing together का एक अच्छा और सहज platform बन गया है. हर महीने हजारों की संख्या में लोग अपने सुझाव अपने प्रयास अपने अनुभव शेयर करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 46 हजार से भी अधिक लोगों का नामांकन मिला, जो पिछले साल की तुलना में 20 गुना अधिक है. पद्म पुरस्‍कार को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है. सभी पद्म पुरस्‍कार प्राप्‍त लोगों को शुभकामनाएं दी.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar