बीजेपी महासचिव (BJP general secretary) कैलाश विजयवर्गीय( Kailash Vijayvargiya) ने आज राज्य की कांग्रेस सरकार(Congress government) को चेतावनी देते हुए कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं को हल्के में नहीं लें, अन्यथा उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पार्टी की जनसभा को संबोधित किया, जो राजगढ़ जिला कलेक्टर(Rajgarh collector) और प्रशासनिक अधिकारियों के रवैए के खिलाफ आयोजित की गई। वहीं विजयवर्गीय ने राजगढ़ कलेक्टर पर हमला करते हुए कहा कि जेएनयू का वायरस (JNU virus) यहां भी आ गया है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारे लगने की घटनाएं जेएनयू में प्रकाश में आती हैं। वहां पर तिरंगा का विरोध भी किया जाता है। अब पता चला है कि जेएनयू से पढ़ी महिला ही इस जिले की कलेक्टर है। उन्होंने कहा कि 'जेएनयू का वायरस' यहां भी आ गया है और यहां की जनता जानती है कि वायरस को समाप्त करने के लिए क्या करना पड़ता है।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव भी मौजूद थे।
कैलाश विजयवर्गीय ने मप्र सरकार पर बोला हमला, MP में आ गया है "JNU का वायरस"
bydigital bharat
-
0
