ज्योतिषशास्त्र(astrology) में ग्रहों एवं धातुओं के बीच गहरा संबंध है,और ग्रहों की ही भांति धातुओं की अपनी एक अलग प्रकृति भी होती है। ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं और सभी ग्रहों की अलग-अलग धातु है। ग्रहों का राजा सूर्य है और मंगल का सेनापति माना गया है। सूर्य और मंगल की धातु तांबा है इस लिहाज से तांबे की अंगूठी पहनना आपके लिए बेहद उचित होगा। अंगूठी को पहनने से भी आपके शरीर के अंदर धातु की पूर्ति होती है। हिन्दू धर्म के अनुसार सोना, चांदी व तांबा, इन तीनों धातुओं को पवित्र माना गया हैं। आइए जानें की तांबे की अंगूठी(copper ring) पहनने से आपको कौन-कौन से लाभ(advantages) होते है...
मानसिक तनाव को करें दूर
तांबे की अंगूठी हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके अलावा इस अंगूठी को पहनकर आप शरीर में होने वाली सूजन की परेशानी को भी दूर कर सकते है। तांबे की अंगूठी शरीर में गर्मी की परेशानी को भी दूर करने का काम करती है साथ ही आपके मानसिक तनाव भी दूर करती है और आपके गुस्से को भी कंट्रोल करती है ये तन और मन से आपको शांत रखती है।
पेट संबधित रोगों से बचाएं
आयुर्वेद की बात करें तो तांबे की अंगूठी पहनने से आपकी सेहत को बेहद लाभ होता है पेट संबधित परेशानियां जल्द से जल्द दूर होती है यह पेट दर्द, पाचन में गड़बड़ी और एसिडिटी जैसी परेशानियों से आपकी सेहत में फायदा करती है। तांबे की अंगूठी लगातार हमारे शरीर के संपर्क में रहती है और आपकी सेहत को कई तरह के औषधीय गुण मिलते है इसे पहनने से आपका खून भी साफ होता है।
Tags
Astrology
