पटना – बिहार में पोस्टर वार का सिलसिला काफी पुराना है। जहा बीते दिन राजद ने पोस्टर जारी कर जेडीयू और भाजपा की डबल इंजन की सरकार को ट्रबल इंजन की सरकार बताया। वही आज जेडीयू ने पोस्टर जारी कर लालू प्रसाद यादव को रेल मंत्री के रूप में दिखाते हुए उनके 15 साल के शासन पर तंज कसा है।
बिहार की सियासत
में इन दिनों पोस्टर के जरिए एक दूसरे को मात देने की रणनीति देखी जा रही है। खास तौर पर इसमें जेडीयू और आरजेडी के बीच की लड़ाई दिलचस्प मोड़ लेती जा रही है। पोस्टर जारी करने के सिलसिले में शुक्रवार को एक और कड़ी जुड़ गई जब आरजेड़ी के पोस्टर के जवाब में जेडीयू में एकबार फिर नया पोस्टर जारी किया। जेडीयू द्वारा जारी किए गए इस पोस्टर में लालू प्रसाद यादव को रेल मंत्री के रूप में दिखते हुए 15 साल के शासन पर तंज कसा है.
पोस्टर में हरे और पीले रंग की एक ट्रेन है और उसके आगे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने हाथ में एक किताब लिए हुए दिख रहे है । वही इस किताब का नाम ‘अपराध गाथा’ दिया गया है। पीछे खड़ी ट्रेन को ‘करप्शन मेल’ का नाम दिया गया है। साथ ही इसकी डेस्टिनेशन पटना टू होटवार दिखाई गयी है।
बता दे की, ट्रेन जिस प्लेटफॉर्म पर खड़ी है, वहा लालू यादव के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खाट पर बैठे हुए दिखाया गया है. वही ट्रेन की बोगियों पर लालू यादव के शासन काल की कई बातों को दर्शाया गया है. जिसमे चारा घोटाला, नरसंहार और अपराध जैसी बातें दिखाने की कोशिश की गई है.
