बजट का नाम सुनते ही लोगों की आंखों में उम्मीद की किरण दिखने लगती है, और ये उम्मीद सरकार से हमेशा उसकी जनता को लगी रहती है. उसी उम्मीद के साथ 2020-21 में आनेवाले बजट से लोगों की उम्मीद बरकरार है. क्योंकि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी. जिसके बाद लोगों को उम्मीद है कि सरकार उनको इस बार कुछ विशेष सुविधा दे सकती है. हलांकि देश में लगातार जारी CAA, NCR और NPR के खिलाफ प्रदर्शन के बाद सरकार के प्रति लोगों में उम्मीद की किरण धुमिल दिखाई पड़ रही है.
स्वास्थ्य: उम्मीद किया जा रहा है कि आगामी बजट में सरकार अस्पतालों की दशा को बदलने में बड़ा कदम उठा सकती है. क्योंकि देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलने और मौजूदा मेडिकल कालेजों में छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी कर डाक्टरों की कमी दूर करने के फैसलों के बाद सरकारी अस्पतालों के हालात सुधारना सरकार की प्राथमिकता में है.
निवेश को बढ़ावा: केंद्र सरकार ने पिछले साल सितंबर महीने में कॉरपोरेट टैक्स रेट को घटाकर 22 फीसद किया था. इसके साथ ही सरचार्ज और सेस भी लागू था. इसके साथ ही कंपनियों को TAX में छूट और प्रोत्साहन राशि लेने की छूट नहीं थी. जिसका असर निवेश में भी देखने को मिला है. जिसके बाद केंद्र सरकार से Confederation of Indian Industry की मांग के बाद केंद्रीय बजट में एक अप्रैल, 2023 तक कॉरपोरेट टैक्सों की रेट को बिना किसी छूट के 15 फीसद करने की घोषणा की उम्मीद की जा रही है.
देय कर में छूट : इस बजट से आम लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वित्त मंत्री कॉरपोरेट टैक्स में कमी की तर्ज पर उन्हें भी INCOME TAX में छूट दे सकती है. इसके साथ ही 2.50 लाख रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक के पहले स्लैब पर पांच फीसद का कर बने रहने की उम्मीद है. जबकी आम लोगों को उम्मीद है कि पांच लाख रुपये से दस लाख रुपये तक की आय पर आयकर को 20% से घटाकर 10% जबकी 10 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक की सालाना आय पर 20% जबकी 25 लाख से एक करोड़ रुपये तक की आय पर 25% और एक करोड़ से अधिक की आय पर 30% देय कर की उम्मीद है. हलांकि बहुत लोगों को ये उम्मीद है कि वित्त मंत्री इसबार सरचार्ज को हटा सकती है.
महिलाओं की उम्मीद: किसी भी घर को सही तरह से चलाने में महिलाओं का अहम योगदान होता है. इसलिए बजट से महिलाओं को खासा उम्मीद रहती है. इस बजट से भी महिलाओं को भी उम्मीद है. महिलाओं को भी उम्मीद है कि इसबार के बजट में सरकार महिलाओं के उपर से किचन के खर्च को कम करने में मदद करेंगी. क्योंकि हाल ही में प्याज के बढ़ते दाम ने घर के बजट को खराब कर दिया है. इस बीच महिलाएं सब्जी, मसाले, गैस आदि के दामों में कमी की पूरी उम्मीद करती है. इसके अलावे महिलाएं सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से उम्मीदरत है. साथ ही महिलाओं को उम्मीद है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखते हुए निर्भया फंड को और सशक्त करने की उम्मीद है.
