🔴 BREAKING NEWS
Loading...

प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी मिठाई देगें जिससे उनके दांत टूट जाएंगे: ममता बनर्जी

नई दिल्ली। देश में चुनावी मौसम चल रहा हैं। इस दौरान नेता एक दूसरे पर आरोप—प्रत्यारोप लगा रहे है। तो वहीं इस दौरान विवादित बयान दे रहे है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। ममता ने कहा कि मोदी पहले बंगाल नहीं आए। अब चुनाव में उन्हें बंगाल से वोट चाहिए। हम मोदी को बंगाल का रसगुल्ला देंगे। हम मिट्टी से मिठाइयां बनाएंगे और उसमें कंकड़ डालेंगे जैसे लड्डू में काजू और किशमिश इस्तेमाल होता है। इससे दांत टूट जाएंगे।
आपको बता दें कि पीएम मोदी और अक्षय कुमार के साथ अपने गैर राजनीतिक इंटरव्यू में कहा था कि ममता दीदी उन्हें साल में कुर्ते जरूर भेजती है। इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को कुर्ते उपहार के तौर पर भेजती है। यह राजनीति से अलग है।
ममता ने गुरुवार को बिरभूमि जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी बाबू कहते हैं कि मैं तोहफे के तौर पर उन्हें कुर्ते भेजती हूं, मैं पूछती हूं इसमें क्या गलत है। मैं सिर्फ मोदी को ही तोहफे नहीं भेजती बल्कि कई दूसरे लोगों को भी उपहार भेजती हूं। लेकिन हम इस बारे में बात नहीं करते हैं क्योंकि यह हमारी संस्कृति नहीं है। यह हमारा शिष्टाचार है।
इस दौरान ममता ने कहा कि  मोदी इस टिप्पणी के ​जरिए अपनी इमेज मेकओवर कर रहे है। तो वहीं ममता ने मोदी पर निशाना साधा हुए कहा कि वह उनको ऐसी मिठाई देगी जिससे उनके दांत टूट जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar