🔴 BREAKING NEWS
Loading...

रेप केस में आसाराम का बेटा नारायण साई दोषी करार, 30 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में स्थि​त सेशन कोर्ट ने आसाराम के बेटे नारायण साई को दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया है। उसे 30 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी। बता दें की नारायण साई को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पीपली से दिसंबर 2013 में गिरफ्तार किया गया था। सूरत की दो बहनों ने नारायण साई और आसाराम पर रेप का आरोप लगाया था। आसाराम को पहले ही रेप के मामले में सजा हो चुकी है और वह जेल में बंद है।
गौरतलब है कि एक बहन ने नारायण साई पर साल 2002 और 2005 के बीच सूरत में आश्रम में रहने पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। तो वहीं दूसरी बहन ने अहमदाबाद में साल 1997 और 2006 में आश्रम में रहने के दौरान आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।
बता दें कि दोनों बहनों ने आसाराम और उनके ​बेटे के खिलाफ कथित शोषण की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आसाराम और नारायण साई के खिलाफ दुष्कर्म, यौन शोषण और अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखना और अन्य अपराध के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने नारायण साई के चार साथियों को भी गिरफ्तार किया था। तो वहीं वहीं, नारायण साईं पुलिस तथा न्यायिक अधिकारियों को रिश्वत देने का षडयंत्र रचने संबंधी भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar