🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मंत्री बनने से पहले छोड़ दी थी कंपनी: पैराडाइज खुलासे पर जयंत सिन्हा की सफाई

नई दिल्ली. पैराडाइस पेपर्स में नाम आने के पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने ट्वीट कर अपनी ओर से सफाई दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मंत्री बनने से पहले उन्होंने डी.लाइट कंपनी छोड़ दी थी। बता दें कि 'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, जयंत सिन्हा और अमिताभ बच्चन समेत 714 भारतीयों ने टैक्स हेवंस कंट्रीज में इन्वेस्टमेंट किया है। रिपोर्ट में 180 देशों को शामिल किया गया है, इसमें शामिल नामों के लिहाज से भारत 19वें पायदान पर है।
जयंत सिन्हा ने अपनी सफाई कि किए 6 ट्वीट
1) "मैं पूरा डिटेल इंडियन एक्सप्रेस को मुहैया करा चुका हूं। यह बेहद प्रतिष्ठित और व्यावहारिक रूप से किए गए कानूनी लेनदेन थे।"
2) "दुनिया की लीडिंग ऑर्गनाइजेंशंस में ओमिडियार नेटवर्क में पार्टनर और डी.लाइट बोर्ड में इसके डेजिग्नेटेड रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर मेरी सार्थक भूमिका थी।"
3) "ये सभी ट्रांजेक्शन जरूरी खानापूर्ति के साथ संबंधित अथॉरिटी के सामने उजागर किए गए थे।"
4) "ओमिडीयार कंपनी छोड़ने के बाद मुझे डी.लाइट बोर्ड में एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर में काम जारी रखने के लिए भी कहा गया था।"
5) "केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने के समय मैंने तत्काल प्रभाव से डी.लाइट कंपनी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था, और कंपनी के साथ अपनी भागीदारी को छोड़ दिया था।"
6) "यह ध्यान देने वाली बात है कि यह लेनदेन डी.लाइट कंपनी के लिए एक ओमिडीयार रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर किए गए थे। यह खुद के मकसद के लिए किया गया लेनदेन नहीं था।"
क्या है पैराडाइज पेपर्स, कितने डॉक्युमेंट्स मिले?
- जर्मन अखबार Süddeutsche Zeitung को बरमूडा की कंपनी Appleby, सिंगापुर की कंपनी Asiaciti ट्रस्ट और टैक्स चोरी करने वालों के हैवन समझे जाने वाले 19 देशों में कराई गई कार्पोरेट रजिस्ट्रियों से जुड़े करीब एक करोड़ 34 लाख डॉक्युमेंट्स मिले।
- यह खुलासा जर्मन अखबार Süddeutsche Zeitung ने किया है। यह वही अखबार है, जिसने 18 महीने पहले पनामा पेपर्स का खुलासा किया था।
- जर्मन अखबार ने ये डॉक्युमेंट्स इंटरनेशनल कंसोर्शियम ऑफ इन्वेस्टीगेटिव जर्नलिस्ट्स ( ICIJ ) के साथ साझा किया। 
- ICIJ ने अपनी वेबसाइट पर भी दस्तावेजों की जांच के बाद सामने आए तमाम नामों कि लिस्ट जारी की है जिसे आप www.icij.org पर भी देख सकते हैं।
कितने दिन चला इन्वेस्टीगेशन?
10 महीने से ज्यादा। 40 इन्वेस्टीगेटिव रिपोर्ट में पब्लिश किया जाएगा।
Appleby क्या है?
- 125 साल पुरानी लीगल फर्म हैं। 1980 में मेजर रेगिनाल्ड ने शुरू की।
- ये दुनिया भर की कंपनियां, फाइनेंशियल इंस्टीटयूट और सेलिब्रिटीज और अमीरों को सलाह देती है। 
- इस कंपनी में 740 इम्प्लॉइज काम करते हैं। वहीं, इसके पास 200 एडवोकेट और 60 से ज्यादा पार्टनर हैं। 10 देशों में दफ्तर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar