🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अमेरिका: प्रार्थना सभा के दौरान टेक्सास के चर्च में अंधाधुंध गोलीबारी, 26 की मौत

वाशिंगटन । अमेरिका के टेक्सास के एक बैपटिस्ट चर्च में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी की है। इस हमले में 26 लोगों के मरने की खबर है। टेक्सास के गर्वनर ग्रेग एबॉट ने देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमें नहीं पता कि वह संख्या बढ़ेगी या नहीं, लेकिन हमें पता है कि यह बहुत अधिक है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर घटना पर शोक जताते हुए कहा है कि वह जापान से हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हम पीड़ितों के परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्वीट कर मृतक परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, 'हम सदरलैंड स्प्रिंग्स (चर्च) के इस कायराना हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।' 

चर्च के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए लाइफ सपॉर्ट हेलिकॉप्टर भी मंगाए गए हैं। अधिकारियों  के मुताबिक एक कवच-पहने बंदूकधारी ने ग्रामीण टेक्सास चर्च के अंदर प्रवेश कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग करने वाले हमलावर को मार गिराया गया है।

डलास की एक वेबसाइट के अनुसार एक बंदूकधारी दोपहर के करीब चर्च के अंदर घुस आया और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। घायलों में दो साल की एक बच्ची भी है। आपको बता दें कि पिछले महीने भी टेक्सास यूनिवर्सिटी के पुलिस विभाग में फायरिंग हुई थी जिसमें एक पुलिस अफसर की मौत हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar