🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पांच बच्चों की मां ने लॉज के कमरे में प्रेमी संग खाया जहर, प्रेमिका की मौत

मध्यप्रदेश के नीमच में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. इस मामले में प्रेमिका ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस इस मामले में दोनों के घर वालो से संपर्क कर मामले की जाँच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतका पांच बच्चों की मां है. जबकि उसका प्रेमी कुंवारा है और उम्र में उससे काफी छोटा है.

नीमच के सीएसपी अभिषेक दीवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के रावतभाटा का रहने वाला एक प्रेमी जोड़ा घर से भाग कर नीमच आ गया था. यहां दोनों तीन दिनों से एक लॉज में रूके हुए थे. सोमवार को जब दोनों के बीच घर लौटने को लेकर बात हुई तो प्रेमिका ने वापस घर जाने से मना ​कर दिया. इस पर प्रेमी खाने का सामान लेने के लिए बाजार चला गया. इस दौरान प्रेमिका जो शादीशुदा है और पांच बच्चों की मां है ने लॉज के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया. वापस लौटने पर महिला की हालत देखकर उसके प्रेमी ने भी वहां पड़ा जहर गटक लिया. वहां पहुंच लॉज के कर्मचारी ने दोनों की हालत देख स्टाफ की मदद से तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन प्रेमिका ने जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया. वहीं उसके प्रेमी विनोद कोहली को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है.

प्राथमिक जाँच में पता चला है की प्रेमिका शादीशुदा होकर पांच बच्चो की माँ है. जबकि प्रेमी उससे उम्र में काफी छोटा और कुंवारा है. दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस इस मामले में दोनों के घर वालो से संपर्क कर जांच में जुट गई है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar