🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अवैध संबंधों के चलते अधेड़ की हत्या, 25 फीट दूर मिला सिर

मध्यप्रदेश के देवास जिले की बागली तहसील में सोमवार को एक अधेड़ की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अवैध संबंधों के चलते हुए इस हत्याकांड में अधेड़ का सिर कटा हुआ शव उसके खेत में पड़ा मिला. उसका सिर लगभग 25 फीट दूरी पर पड़ा था. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में परिवार के ही कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

देवास एसपी अंशुमान सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को देवास जिले की बागली तहसील के कमलापुर गांव में कोटवार ने खेत में सिर कटी लाश पड़ी होने की सूचना दी थी. गांव में लाश मिलने की खबर फैलते ही दहशत का माहौल बन गया था. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले ग्रामीणों को शांत कराया. उसके बाद मौका मुआयना करने पर लाश का सिर लगभग 25 फीट दूर पड़ा मिला. घटना स्थल से पुलिस ने शराब के क्वार्टर भी बरामद किए हैं. लाश की शिनाख्त कमलापुर के जीवनसिंह के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में अधेड़ की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है.

बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी को छोड़कर किसी अन्य महिला के साथ रहता था. इस बात पर मृतक और उसकी पहली पत्नी के बीच से अक्सर विवाद होता रहता था.
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेते हुए मृतक की पहली पत्नी व परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar