🔴 BREAKING NEWS
Loading...

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 जून 2017)

मेष (Aries): व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। आपकी किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा।

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नया कार्य प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा।
 
मिथुन (Gemini): गणेशजी चेतावनी देते हुए बताते हैं कि गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।
 
कर्क (Cancer): संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। उत्तम दांपत्य जीवन मिलेगा। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी।
 
सिंह (Leo): दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा।
 
कन्या (Virgo): आज अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई पर ध्यान दें। धन खर्च संभल कर करें। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा।

तुला (Libra): गणेशजी आज के दिन सावधान रहने की चेतावनी देते हैं। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें।
 
वृश्चिक (Scorpio): आज आपके लिए लाभदायी दिन है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है।
 
धनु (Sagittarius): गणेशजी सावधान करते हुए कहते हैं कि परिवारजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और द्विधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे
 
मकर (Capricorn): ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश करें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी में लाभ होगा।
 
कुंभ (Aquarius): पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें।
 
मीन (Pisces): समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar