🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जबलपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: शादी का झांसा देकर किया शोषण, पीड़िता ने दिया शिशु को जन्म

🚨 BREAKING NEWS 🚨

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता ने अस्पताल में दिया शिशु को जन्म



📍 जबलपुर

⚠️ पाटन थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ लंबे समय तक शोषण का मामला सामने आया

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ लंबे समय तक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने नवजात शिशु को जन्म दिया।

⚖️ प्रेम जाल में फंसाकर किया शोषण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पाटन निवासी आशीष माल्लाह ने 15 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया।

❗ लोक-लाज के डर से लंबे समय तक मामला दबा रहा

🏥 अस्पताल में हुआ खुलासा

जब किशोरी की तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली।

👮 पुलिस ने दर्ज किया मामला

अस्पताल प्रबंधन द्वारा सूचना दिए जाने पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

🔍 पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

📰 Sach Ki Duniya | सच्चाई की पड़ताल, सबसे पहले

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar