🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नगर निगम जबलपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार



जबलपुर। नगर निगम प्रशासन ने नगर संचालन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कई अधिकारियों को उनके नियमित दायित्वों के साथ अतिरिक्त अस्थायी प्रभार सौंपे हैं। यह आदेश निगमायुक्त द्वारा जारी किए गए हैं, जो आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल निर्णय-प्रक्रिया को तेज़ करने, कार्यों में स्पष्टता लाने और जिम्मेदारियों के बेहतर समन्वय हेतु किया गया है। नगर निगम की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यह कदम पारदर्शी कार्यप्रणाली और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जिन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, वे इस प्रकार हैं:

  • श्रीमती रचयिता अवस्थी, सहायक आयुक्त को शिक्षा विभाग एवं बाजार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दोनों विभाग आयुक्त की देखरेख में कार्य करेंगे और सभी आवश्यक नस्तियां उनके माध्यम से आयुक्त को प्रस्तुत की जाएंगी।

  • श्री कृष्णपाल सिंह रावत, प्रमुख संभागीय यंत्री को संभाग क्रमांक-02 का प्रभारी संभागीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे यह प्रभार अपने वर्तमान दायित्वों के साथ संभालेंगे।

  • श्री संजय पटेल, प्रमुख अधीक्षक (स्थापना), को स्थापना विभाग के अतिरिक्त संभाग क्रमांक-13 का प्रभारी संभागीय अधिकारी बनाया गया है।

  • श्री पवन श्रीवास्वत, प्रमुख संभागीय यंत्री को संभाग क्रमांक-03 का भी प्रभारी संभागीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • श्री भगवान सिंह दांगी, सहायक क्रीड़ा अधिकारी को प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

  • श्री इंद्र कुमार वर्मा, सहायक ग्रेड-2 को राजस्व विभाग में प्रभारी अधीक्षक के रूप में अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है, जिसे वे अपने वर्तमान कार्य के साथ निभाएंगे।

नगर निगम प्रशासन का मानना है कि यह परिवर्तन प्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाएगा, साथ ही प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता लाएगा। सूत्रों के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर आगे और भी फेरबदल किए जा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar