🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सोनम बोली- राज ने मारा, राज बोला- सोनम ने रचाया खेल… पूछताछ में खुली खौफनाक साजिश




राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब यह साफ होता जा रहा है कि इस वीभत्स हत्याकांड के पीछे केवल एक नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश रचने वालों का पूरा गिरोह सक्रिय था। फिलहाल इस मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी, उसका प्रेमी राज कुशवाह, और उनके तीन सहयोगी आकाश, विशाल और आनंद शिलॉन्ग पुलिस की हिरासत में हैं और इनसे प्रतिदिन आठ घंटे की गहन पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के दौरान पुलिस के एक तीखे सवाल ने पूरी तहकीकात का रुख बदल दिया, जब सोनम और राज आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर राजा की हत्या का आरोप लगाया। एक तरफ राज ने आरोप लगाया कि हत्या की योजना सोनम की थी, वहीं सोनम ने दावा किया कि कत्ल राज ने किया। यह आरोप-प्रत्यारोप उस साजिश का हिस्सा लगते हैं जिसे दोनों ने मिलकर अंजाम दिया था, लेकिन अब खुद को बचाने के लिए एक-दूसरे को बलि का बकरा बना रहे हैं।

हत्या से 11 दिन पहले शुरू हुई थी साजिश

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में जो तथ्य उभरे हैं, उनके मुताबिक राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश उसकी शादी के महज़ 11 दिन पहले ही रच ली गई थी। और इस खौफनाक योजना का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि सोनम का प्रेमी राज कुशवाह निकला है। पुलिस को संदेह है कि सोनम ने भी हत्या में सक्रिय भूमिका निभाई।

मौत के बाद शव को 300 फीट गहरी खाई में फेंका गया

आरोपियों ने हत्या के बाद राजा रघुवंशी के शव को एक सुनसान इलाके में स्थित 300 फीट गहरी खाई में फेंक दिया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि जिस स्थान पर शव मिला, उसकी रेकी पहले ही की जा चुकी थी। यह घटना सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि एक बर्बर साजिश की तस्दीक करती है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चोटों की पुष्टि

राजा रघुवंशी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी मामले को और गंभीर बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार राजा के शरीर पर कई चोटों के गहरे निशान पाए गए हैं और उसकी हड्डियों में कई जगह फ्रैक्चर थे। इससे यह साफ है कि हत्या से पहले उसे बुरी तरह से पीटा गया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar