🔴 BREAKING NEWS
Loading...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: नाले से बरामद हुआ सोनम का लैपटॉप, पिस्टल और जूलरी, SIT और क्राइम ब्रांच की जांच में मिली बड़ी सफलता



शिलोम जेम्स पर साक्ष्य मिटाने का आरोप, दो अन्य की भी भूमिका आई सामने

इंदौर/शिलांग।राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी शिलांग पुलिस की एसआईटी और इंदौर क्राइम ब्रांच को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पलासिया स्थित इंडस्ट्री हाउस के पीछे एक नाले से जांच टीम ने महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं, जो केस की दिशा और गहराई दोनों तय कर सकते हैं। इस कार्रवाई में आरोपी शिलोम जेम्स को भी मौके पर लाया गया था, जिसके निशानदेही पर यह सामग्री मिली।

पुलिस के अनुसार, नाले से सोनम रघुवंशी का लैपटॉप, राजा रघुवंशी का मोबाइल फोन, सोनम को दी गई देसी पिस्टल और कुछ सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि इन डिजिटल डिवाइसेज़ से कई महत्वपूर्ण राज़ उजागर हो सकते हैं, जिनका सीधा संबंध हत्या की साज़िश और इसके पीछे की पूरी सच्चाई से जुड़ा हो सकता है।

साक्ष्य मिटाने की थी सुनियोजित साज़िश

जांच में यह भी सामने आया है कि शिलोम जेम्स ने हत्या के सबूत छिपाने और नष्ट करने की सुनियोजित कोशिश की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसमें उसका साथ लोकेंद्र तोमर और बलविंदर नामक दो अन्य लोगों ने दिया। आरोप है कि हीराबाग स्थित फ्लैट से सोनम का सूटकेस, नकदी, आभूषण और हथियार भी इन्हीं की मदद से गायब किए गए।

पुलिस अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और सभी डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। SIT का मानना है कि लैपटॉप और मोबाइल फोन से हत्या की साज़िश, रिश्तों के जाल और आपसी संवादों की परतें खुल सकती हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह बरामदगी केस के लिए बड़ा ब्रेकथ्रू साबित हो सकती है। इन सबूतों से सोनम और राजा के रिश्तों के साथ-साथ शिलोम की भूमिका, हत्या की पूर्व-योजना और पोस्ट क्राइम गतिविधियों पर नई जानकारी मिल सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar