🔴 BREAKING NEWS
Loading...

रीवा में भीषण सड़क हादसा: सीमेंट लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर




रीवा, मध्य प्रदेश |गुरुवार की सुबह रीवा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरे एक ऑटो पर सीमेंट शीट से लदा ट्रक अचानक पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो सवार सात यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा सोहागी पहाड़ की ढलान पर हुआ, जहां संकरे और खतरनाक मोड़ों पर भारी वाहनों की रफ्तार अक्सर जानलेवा बन जाती है। मृतक सभी मऊगंज के निवासी बताए जा रहे हैं, जो प्रयागराज से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक अनियंत्रित था और ओवरलोड भी लग रहा था। इसी दौरान एक मोड़ पर उसका संतुलन बिगड़ा और वह ऑटो पर जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया।
प्रशासनिक लापरवाही भी सवालों के घेरे में

यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की सुस्ती और ओवरलोडिंग पर निगरानी की कमी का खामियाजा है। हाईवे पर चलने वाले ओवरलोड ट्रक और ऑटो मेंぎ खचाखच भरकर यात्रियों को ढोना आम बात बन चुकी है। सवाल यह भी है कि ऐसे खतरनाक मोड़ और पहाड़ी मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था क्यों नहीं सुधारी जा रही?

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar