🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सौतेले पिता की हैवानियत ने ली दूसरी जान, बेटी की भी इलाज के दौरान मौत




जबलपुर।बरगी थाना क्षेत्र के पटेल तिराहा में आठ दिन पहले घटित दोहरे हत्याकांड की पीड़िता 17 वर्षीय किशोरी ने भी शनिवार को दम तोड़ दिया। इस वारदात में उसकी मां राधा उर्फ अंजुम बानो की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी सौतेला पिता रामजी भूमिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

घटना को अंजाम देने की वजह घरेलू विवाद के साथ-साथ सांप्रदायिक वैवाहिक असहमति को बताया जा रहा है। रामजी का बेटा तौसीफ एक अन्य समाज की युवती से प्रेम करता था और विवाह की इच्छा जाहिर कर चुका था। यही बात रामजी को नागवार गुज़री और उसने अपनी पत्नी राधा व उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया।


6 जून की रात राधा और उसकी बेटी अपने कमरे में सो रही थीं। तभी शराब के नशे में धुत्त रामजी घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। मुद्दा था कि उसका बेटा तौसीफ गैर-समुदाय की युवती से शादी क्यों करना चाहता है। रामजी ने कहा कि तौसीफ, राशिद की औलाद है और उसे उसी समाज में शादी करनी चाहिए। यह बहस कुछ ही पलों में हिंसक हो गई।

विवाद के दौरान रामजी ने पास रखी कुल्हाड़ी से पत्नी राधा पर चार बार किए। राधा मौके पर ही ढेर हो गई। उसी समय पास में सो रही 17 वर्षीय किशोरी मां को बचाने दौड़ी, लेकिन रामजी ने उस पर भी हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार किशोरी की पीठ, पेट और सिर पर लगे थे। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उसने अंतिम सांस ली।


बरगी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के दूसरे ही दिन रामजी भूमिया को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जो अब दोहरे हत्याकांड में बदल गया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar